By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Updated : July 21, 2023 12:11 PM IST
Eye Flu: दिल्ली में बाढ़ के बाद अब आंखों से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जी हां, खासकर बच्चों और Pregnantमहिलाओं में यह तेजी से फैल रहा है। इतना ही नहीं आई फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आई कैंप भी लगाएं। लेकिन क्या आप जानते हैं बारिश के दिनों में आइ फ्लू फैलता कैसे है।
कैसे फैलता है Eye Flu?
एक्सपर्ट्स की मानें तो बारिश के दिनों में गंदे पानी में नहाने और पसीने में काम करने से आंखों में इंफेक्शन होता है। फिजिकल कॉन्टैक्ट यानी आई फ्लू से इंफेक्टेड लोगों से हाथ मिलाने और गंदे हाथों से आंख को रब करने से आंखों में इंफेक्शन होता है। इंफेक्शन का सही इलाज न किए जाने से इंफेक्शन फैल सकता है और इससे आंखों की कॉर्निया इफेक्टेट होने लगता है।
क्या हैं आई फ्लू के लक्षण( Eye Flu Symptoms)
इसके लक्षणों में शामिल हैं
-आंखों का लाल होना
-आंखों में सफेद रंग का कीचड़ आना
-आंखों से पानी बहना
-आंखों में सूजन के साथ दर्द की शिकायत
बचाव के लिए क्या करें (Eye Flu Prevention Tips)
आपको बता दें, इससे बचाव के लिए आपको संक्रमित व्यक्ति को छूने, उसके कपड़ों का उपयोग नहीं करने साथ ही संक्रमित व्यक्ति को आंखों पर काला चश्मा का इस्तेमाल करना चाहिए।