By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : August 23, 2023 10:45 PM IST
Eye Flu Mistakes: आई फ्लू होने पर आंख में सूजन और दर्द महसूस होता है। आंख लाल होने के साथ चुभन होने लगती है।आई फ्लू के इलाज के दौरान लापरवाही बरतने से आई फ्लू के लक्षण कम होने के बजाय बढ़ सकते हैं। आई फ्लू के इलाज के दौरान कुछ कॉमन गलतियों से बचना चाहिए। चलिए जानें
धूम्रपान न करें (Avoid Smoking During Eye Flu )
अगर आपको आई फ्लू हो गया है, तो इस दौरान(popup) आंख लाल होना, बुखार, सिर दर्द, थकान और सूखी खांसी हो सकती है। इन लक्षणों के साथ धूम्रपान करने से आई फ्लू के लक्षण बढ़ सकते हैं।
पानी कम पीना (Avoiding Proper Water Intake in Eye Flu )
आई फ्लू के दौरान पानी का कम सेवन करने से गले में खराश और खांसी जैसे लक्षण बढ़ सकते हैं। इन्फेक्शन के असर को कम करने के लिए पानी का पर्याप्त सेवन जरूरी है।
आई ड्रॉप का इस्तेमाल न करना (Avoiding Eye Drops in Eye Flu)
कुछ लोग या तो आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल नहीं करते या आई ड्रॉप को नियम से आंख में नहीं डालते। इससे इन्फेक्शन लंबे समय तक आंखों में रहता है। वायरस का इलाज करने के लिए दवा डालने में लापरवाही न करें।
हेल्दी डाइट न लेना (Avoiding Healthy Diet in Eye Flu )
आई फ्लू ट्रीटमेंट के दौरान दवाओं के साथ-साथ हेल्दी डाइट का भी सेवन जरूरी होता है। हेल्दी डाइट न लेने से इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और आई फ्लू के इलाज में देरी होती है।
साफ-सफाई न रखना (Avoiding Cleanliness in Eye Flu)
आई फ्लू के इलाज (Eye Flu Treatment) के दौरान अगर आप साफ-सफाई का ख्याल नहीं रखेंगे, तो आई फ्लू एक इंसान से दूसरे में फैल सकता है। ऐसे में आई फ्लू के दौरान समय-समय पर हाथों को साबुन और पानी की मदद से साफ करते रहें और आंख को बार-बार छूने से बचें।