इस कारण बढ़ रहे हैं Non-Alcoholic Fatty Liver के मामले, जानें Expert की राय

लिवर की इस समस्या से सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं. इसलिए हर किसी को इससे अलर्ट रहने की जरूरत है। हेल्थ एक्सपर्ट की टीम ने बताया कि ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जिनमें नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर की पहचान समय पर नहीं हो पा रही है.

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : August 2, 2023 10:58 PM IST

Fatty Liver: AIIMS ने एक चौंकाने वाली रिपोर्ट में बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि करीब 38 % लोग  नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर का शिकार है। जिसका मतलब ये है की ग्लोबल लेवल पर लिवर की बीमारियां तेजी से फैल रही हैं…वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि युवाओं में ये समस्या ज्यादा तेजी से बढ़ रही है, जो काफी परेशान कर देने वाली है। कम उम्र में ही लोग नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज की चपेट में ऐसे में हमने एक्सपर्ट से जाना की क्या कारण है नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर के मरीजों की संख्या बढ़ने का

क्या है AIIMS की स्टडी

बता दें, जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल हेपेटोलॉजी में पब्लिश इस रिपोर्ट में बताया गया है कि युवाओं में ही नहीं ये बीमारी 35 प्रतिशत बच्चों में भी देखी जा रही है। लिवर की इस समस्या से सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं. इसलिए हर किसी को इससे अलर्ट रहने की जरूरत है। हेल्थ एक्सपर्ट की टीम ने बताया कि ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जिनमें नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर की पहचान समय पर नहीं हो पा रही है. क्योंकी इस बीमारी के शुरुआती फेज में किसी तरह के लक्षण नजर हीं आते हैं। हालाकी  एक्सपर्ट के बताएं लक्षण आपको अपने शरीर में नजर आए तो फौरन हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें

Related News