By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : July 3, 2023 11:05 PM IST
Earphones Side Effect: पिछले कुछ समय से ईयरफोन और हेडफोन का चलन तेजी से बढ़ा है. ऑफिस की मीटिंग हो या दोस्त से बातचीत करनी हो, या फिर वीडियो, मूवी और सॉन्ग सुनने के लिए आजकल ज्यादातर लोग ईयरफोन का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन किसी भी चीज को जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने पर उसके साइड इफेक्ट्स सामने आते हैं और ईयरफोन के अधिक इस्तेमाल को भी लेकर कुछ ऐसा ही है.
दरअसल इयरफोन को ज्यादा देर तक कानों में लगाए रहने से वाइब्रेशन से कानों की नसों पर दबाव पड़ता है. इससे नसों में सूजन आ सकती है, सेंसेटिविटी खो सकती है और इंसान बहरा हो सकता है. इसको लेकर डब्ल्यूएचओ भी चेतावनी दे चुका है कि ईयरफोन के अधिक इस्तेमाल से 2050 तक 70 करोड़ से ज्यादा लोगों के कान खराब हो सकते हैं.