By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : June 15, 2023 5:46 PM IST
Morning Yoga: योग शरीर में फ्लेसिबिलिटी बढ़ाने के साथ ही मजबूती और एनर्जी भी देता है. ऐसे में अगर दिन की शुरुआत योग के साथ की जाए तो ये पूरे दिन के लिए आपको एनर्जी से भर देता है. मॉर्निंग योगासन में आप कुछ ऐसे पोज को शामिल करें जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और बॉडी स्ट्रेंथ को बढ़ाने देने में मदद करें. आइए जानते हैं कि किन योगासनों के साथ दिन की शुरुआत करें।
सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar)
शरीर को वार्म अप करने, इसे फ्लेक्सिबल बनाने और लचीलेपन में सुधार करने और स्टेमिना बढ़ाने के लिए सूर्य नमस्कार परफेक्ट योगासन है.
प्राणायाम (Pranayama)
हर दिन की शुरुआत में आप प्राणायाम जरूर करें. कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम शरीर में ऊर्जा का संचार करते हैं. साथ ही शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ाते हैं.
बोट पोज (Boat Pose)
बोट पोज़ पेट के मसल्स के साथ-साथ दूसरे कोर की मसल्स पर भी काम करता है. यह digestive system को तेज करता है और बेली टोनिंग में मदद करता है.
प्लैंक पोज (Plank pose)
प्लैंक एक फुल-बॉडी पोज़ है जो कोर, arms, shoulder और पैरों को स्ट्रेच करता है और उन्हें मजबूत बनाता है.