By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : August 1, 2023 10:28 PM IST
Lung Cancer Symptoms: हर साल 1 अगस्त को वर्ल्ड लंग कैंसर डे मनाया जाता है जिसका मकसद इस जानलेवा बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाना है। शायद आप जानते नहीं लेकिन यह सबसे घातक कैंसरों में से एक है, जो तब शुरू होता है जब लंग्स में कैंसर वाली सेल्स अनकंट्रोल होकर बढ़ने लगती हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में भारत में 1.46 मिलियन कैंसर के मामले देखे गए हैं जोकि 2025 तक बढ़कर 1.57 मिलियन हो सकते हैं। अगर बात करें लंग कैंसर के शुरुआती संकेत और लक्षणों की, तो पहले कुछ खास संकेत नजर नहीं आते हैं और यही वजह है कि एक्सपर्ट्स समय-समय पर जांच की सलाह देते हैं। हालांकि कुछ संकेत हैं जिनके जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि आप लंग कैंसर की चपेट में आ गए हैं या आने वाले हैं।
खांसी
लंग कैंसर के सबसे पहले संकेत और लक्षणों की बात करें, तो मरीज को खांसी और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा खांसी लंबे समय तक चल सकती है और कई बार खांसी के साथ खून भी आ सकता है।
ऐसे पहचानें लंग्स के कैंसर के लक्षण
Lungs के कैंसर के लक्षणों में Chest pain भी शामिल है। इसमें खांसी के साथ मरीज को छाती में तेज दर्द हो सकता है और यह लगातार रहता है। कई बार दर्द हद से ज्यादा भी बढ़ सकता है।
वजन बढ़ना या वजन कम होना
लंग कैंसर में मरीज का वजन या तो तेजी से बढ़ सकता है या फिर कम हो सकता है। अगर आपको लगातार खांसी या छाती में दर्द महसूस हो रहा है और साथ में आपका वजन भी कम होने लगा है, तो तुरंत जांच कराएं।
जीभ में दर्द और गले में गांठ
लंग कैंसर के कुछ मामलों में मरीजों को जीभ के नीचे दर्द हो सकता है। इतना ही नहीं कुछ मरीजों को लंग कैंसर के कारण गले के अंदर गांठ बन सकती है।अगर किसी व्यक्ति को ये लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसे तुरंत एक चिकित्सक के पास जाना चाहिए।
Lungs Cancer का कारण क्या है ?
धूम्रपान
वायु प्रदूषण
दूषित पानी