Breastfeeding को लेकर इस Myth को करें दूर! जानें Expert की राय

मां के दूध को पीकर ही बच्चा मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनता है और शायद इसीलिए डॉक्टर पहले छह माह बच्चे को आहार के रूप में मां का दूध प्रेफर करते हैं.

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : August 7, 2023 5:32 PM IST

Breastfeeding Myth: बच्चा जब दुनिया में आता है तो उसका पहला आहार मां का दूध (mother milk)ही होता है. मां का पहला गाढ़ा पीला दूध बच्चे के लिए अमृत समान है क्योंकि इसमें बच्चे के शरीर को मजबूत बनाने और बीमारियों से लड़ने के लिए कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं. मां के दूध को पीकर ही बच्चा मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनता है और शायद इसीलिए डॉक्टर पहले छह माह बच्चे को आहार के रूप में मां का दूध प्रेफर करते हैं.

आपको बता दें कि स्तनपान (Breastfeeding)को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल एक से सात अगस्त का हफ्ता विश्व स्तनपान दिवस (World Breastfeeding Week)के रूप में मनाया जाता है. इस साल वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक की थीम बहुत ही अनोखी है. ये थीम है - आइए कामकाज के दौरान भी अपने शिशु को स्तनपान करवाएं. आपको बता दें कि आज भी दुनियाभर में ज्यादातर लोग शिशु को स्तनपान करवाने के फायदों से अंजान है और इसी के चलते मांएं अपने बच्चों को स्तनपान करवाने के लिए जागरुक नहीं हो पातीं.

Related News