By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Dinesh Phadnis Death: टीवी का फेमस शो सीआईडी में फ्रेडरिक्स की भूमिका निभाने वाले अभिनेता दिनेश फडनिस का निधन हो गया है। उनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक थी। वे लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। रिपोर्ट्स की मानें तो दिनेश का निधन लीवर से जुड़ी हुई बीमारी के चलते हुआ है। कहा जा रहा है कि उनका लीवर डैमेज हो गया था और वह मुंबई के तुंगा अस्पताल में इसका इलाज करवा रहे थे। डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। पिछले दिनों खबर आई कि वह हार्ट अटैक की वजह से भर्ती हुए थे। दिनेश की निधन की खबर से उनके दोस्त और परिवार वालों को गहरा सदमा लगा है। इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है।