Dengue Diet: Dengue के मरीज भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, नहीं होगी जल्दी रिकवरी

डेंगू रोगी को मसालेदार खाना खाने से बचें। इस तरह के खाने से डेंगू ट्रीटमेंट में दिक्कत हो सकती है। मसालेदार खाना खाने से मरीज के पेट में गैस, एसिडिटी की समस्या हो सकती हैं। जो डेंगू की तकलीफ को और बढ़ा देती हैं।

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : September 12, 2023 6:06 PM IST

Diet in Dengue: क्या आप जानते हैं की डेंगू का इलाज समय पर न होने से मरीज की जान तक जा सकती है। हालांकि सही खानपान से इस बीमार को जल्दी ठीक भी किया जा सकता है। ऐसे में कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन डेंगू के मरीजों को बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

मसालेदार खाना

डेंगू रोगी को मसालेदार खाना खाने से बचें। इस तरह के खाने से डेंगू ट्रीटमेंट में दिक्कत हो सकती है। मसालेदार खाना खाने से मरीज के पेट में गैस, एसिडिटी की समस्या हो सकती हैं। जो डेंगू की तकलीफ को और बढ़ा देती हैं।

जंक फूड

तला-भूना और जंक फूड सेहत के लिए वैसे भी नुकसानदायक होता है। ऐसे में डेंगू के मरीजों को इस तरह के खाने से वैसे भी दूर रहना चाहिए। इस तरह का खाना खाने से व्यक्ति का ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। साथ ही डेंगू से रिकवरी में भी देरी हो सकती है।

नॉनवेज से रहें दूर

डेंगू के मरीजों को नॉनवेज खाने से भी परहेज करना चाहिए। नॉनवेज पकाते समय इसमें कई तरह के मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं। इसके अलावा नॉनवेज पचने में भी अधिक समय लेता है। जो मरीज की दिक्कत को और बढ़ा सकता है।

कॉफी

डेंगू होने पर कॉफी जैसी कैफीन वाली ड्रिंक्स को पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। जिससे प्लेटलेट्स में रिकवरी नहीं होती और डेंगू गंभीर बन सकता है।

एल्कोहॉल

डेंगू से पीड़ित व्यक्ति भूलकर भी एल्कोहॉल का सेवन न करें। शराब पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। जिसके कारण रोगी को लो प्लेटलेट्स की समस्या हो सकती है।

Related News