By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : July 31, 2023 10:47 PM IST
Dengue Prevention Tips: लगातार बारिश और बाढ़ के चलते देश के कई राज्यों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इससे मच्छर से होने वाली बीमारियों का रिस्क काफी बढ़ा गया है। ऐसे में अब डेंगू के मामले भी आने लगे हैं। जैसे अगर बात करें दिल्ली की तो दिल्ली में डेंगू का अलर्ट घोषित किया गया है। दिल्ली सरकार ने बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों को बेड बढ़ाने और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
डेंगू कैसे होता है?
मादा एडीज मच्छर के काटने की वजह से डेंगू होता है। यह मच्छर गंदगी में नहीं बल्कि साफ जगह पर भी पनपते हैं। जो लोग शहरों में साफ-सुथरी जगहों पर रहते हैं उन्हें डेंगू का खतरा ज्यादा होता है। ये रात के बजाय दिन के समय काटते हैं।
डेंगू कौन से महीने में ज्यादा फैलता है?
डेंगू के सबसे ज्यादा मामले जुलाई से अक्टूबर के महीने में देखने को मिलते हैं। कहने का मतलब यह है कि आमतौर पर डेंगू बारिश के मौसम में ही फैलता है। हालांकी ऐसी सिचुएशन में पानी जमा होने की वजह से इसके केस बढ़ने की आशंका ज्यादा रहती है।
डेंगू के मच्छर न पैदा ना हों इसके लिए क्या करें?
घर के अंदर या बाहर पानी जमा होने ना दें
घर में पानी स्टोर करने वाले बर्तनों को डेली साफ करें
छत पर रखी पानी की टंकी को अच्छे से ढककर रखें
बगीचे को साफ रखें और गमलों में पानी न जमा होने दें
हफ्ते में एक बार कूलर की टंकी में पेट्रोल या मिट्टी के तेल जरूर डालें
फ्रिज को हफ्ते में एक बार साफ रखें और पानी की ट्रे को बदलें डेली
सोते समय मच्छरदानी का या मॉस्किटो रेपलेंट्स का इस्तेमाल करें
फुल स्लीव कपड़े पहनें
घर के दरवाजे और खिड़कियों को शाम होते ही बंद करें
डेंगू होने पर कैसे पहचानें?
सिर दर्द
मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द
ठंड लगने के साथ बुखार चढ़ना
जी मिचलाना
उल्टी आना
आंखों में दर्द
स्किन पर लाल चकत्ते होना
मुंह का स्वाद खराब लगना
ये लक्षण दिखने पर अपनी मर्जी से कोई ब्लड टेस्ट न कराएं। तुरंत डॉक्टर के पास जाएं, लक्षण बताएं। वह खुद आपका टेस्ट करवाएंगे।
डेंगू होने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
फ्रेश फ्रूट जूस और रोजाना नारियल पानी पिएं
मरीज को डॉक्टर की सलाह पर और समय पर दवाई दें
प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए पपीता, कीवी रोज खिलाएं
मसालेदार खाना ना खाएं
पानी उबालकर ठंडा पानी होने के बाद पीएं
साफ सफाई बनाएं रखें