Dates Benefits: महिलाओं को हर रोज खाली पेट खाने चाहिए 5 खजूर, जानें क्यों?

सूखे खजूर में भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होते हैं. साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं.

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : November 25, 2023 6:11 PM IST

Dates Benefits: एक रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि महिला को हर रोज 5 खजूर खाना चाहिए. खासकर जिन महिलाओं को पीरियड्स में काफी ज्यादा दर्द होता है। उन्हें तो हर रोज जरूर खजूर खाना चाहिए. सूखे खजूर में भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होते हैं. साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं.

खजूर खाने के फायदे और इसे खाने का तरीका.

खजूर खाने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं.खजूर खाने का सबसे बेस्ट तरीका यह होता है कि खजूर को सबसे पहले रातभर पानी में भिगोकर रखें. सुबह खाली पेट भिगोए हुए खजूर खाएं. खजूर का इस्तेमाल आप स्वीटनर के रूप में भी कर सकते हैं. शुरुआत में आप 2-3 खजूर खाएं फिर इसके बाद आप इसकी मात्रा बढ़ा सकते हैं.

खजूर में कई पोषक तत्व

खजूर में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीज, पोटेशियम, विटामिन के और सोडियम  पाए जाते हैं. खजूर खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है.इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. इसमें विटामिन बी6 भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है.

खजूर खाने के फायदे 

खजूर शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने का काम करता है. इसे खाने से हड्डी भी मजबूत होती है. खजूर फ्री रैडिकल्स से बचाने में मदद करता है. इससे हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा होता है कम. इतना ही नहीं खजूर खाने से आंख और पेट से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है. इसमें पाया जाने वाला फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट डाइबीटीज, अल्जाइमर और कई तरह के कैंसर से छुटकारा दिलाता है.