Dandruff Remedies: इस Natural तरीके से रूसी हो जाएगी छूमंतर, देखें वीडियो

डैंड्रफ की वजह से बाल खोल पाना और कंघी कर पाना मुश्किल होता है. अगर आप भी डैंड्रफ की परेशानी से जूझ रहे हैं तो कुछ नेचुरल तरीकों के जरिए आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे। 

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : August 25, 2023 2:52 PM IST

Dandruff Remedies: सफेद रूसी कभी बालों की beauty को खराब करती है तो कभी कपड़ों पर गिरकर शर्मिंदगी की वजह बनती है. डैंड्रफ की वजह से बाल खोल पाना और कंघी कर पाना मुश्किल होता है. अगर आप भी डैंड्रफ की परेशानी से जूझ रहे हैं तो कुछ नेचुरल तरीकों के जरिए आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे।

नींबू का रस

डैंड्रफ हटाने के लिए सरसों के तेल में नींबू का रस डालकर लगाने से डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है. आप चाहें तो नींबू को नारियल तेल के साथ भी मसाज कर सकते हैं. नींबू डले इन तेलों से बालों की स्कैल्प की मसाज करें. कुछ घंटों तक लगा रहने दें फिर इसे धो लें. पहली बार से ही फायदा मिलना शुरू हो जाएगा.

दही और बेकिंग सोडा

दही को बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर लगाने से डैंड्रफ की परेशानी दूर हो जाती है. एक कप दही में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और जड़ से लेकिर सिरे तक लगाएं. इससे डैंड्रफ भी दूर हो जाएगा साथ ही बालों में चमक भी आ जाएगी.

नीम और तुलसी

नीम और तुलसी दोनों की पत्तियां ही कई औषधीय गुणों से भरपूर हैं. नीम और तुलसी को पानी में डालकर अच्छी तरह उबाल लें. फिर इसे ठंडा होने के बाद इससे बालों को धोएं. इस तरीके से रूसी दूर रहेगी.

मुल्तानी मिट्टी और विनेगर

मुल्तानी मिट्टी को बालों के लिए फायदेमंद है. मुल्तानी मिट्टी में एप्पल साइडर मिलाकर बाल धोने से डैंड्रफ की परेशानी दूर हो जाती है. हफ्ते में 2 बार इस तरीके से बाल धोएंगे तो परेशानी हमेशा के लिए दूर रहेगी.

Related Videos

Related News