Crash Dieting Side Effect: वजन घटाने के चक्‍कर में कर रही हैं क्रैश डाइटिंग?

रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि बार-बार भूखे रह कर वेट कम करने के शौकीन लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा तेजी से बढ़ता है।

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : October 19, 2023 10:00 AM IST

Crash Dieting Side Effect: वेट कम करने के लिए अगर आप क्रैश डायटिंग करती हैं और ये सोचती हैं कि भूखी रह कर आप अपने वेट को कम कर लेंगी तो आपकी सोच बिल्कुल गलत है। बल्कि आप ऐसा कर के कई बिमारियों को दावत दे रही हैं।

बढ़ता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा
शायद आप जानते नहीं, लेकिन क्रैश डायटिंग करने वालों पर हुई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि बार-बार भूखे रह कर वेट कम करने के शौकीन लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा तेजी से बढ़ता है। अक्सर भूखा रहने और कभी कभार कुछ भी खा लेने से इस बिमारी का खतरा बढ़ता है।

ये भी हैं क्रैश डाइटिंग के Side Effect

  1. एसिडिटी और गैस बनना

लंबे समय तक भूखे रहने से धीरे-धीरे गैस और एसिडिटी की प्रॉब्लम शुरू हो जाती है जो लॉग टर्म पर माइग्रेन का कारण भी बन जाती है।

  1. नींद की कमी

भूखे पेट रहने के कारण नींद में दिक्कत होती है। लंबे समय तक यह हालात रहे तो स्लीपिंग डिसऑर्डर भी हो जाता है।

  1. रफ एंड ड्राई स्किन

क्रैश डाइटिंग आपकी हेल्थ के साथ ही आपके स्किन का भी हाल बुरा कर देती है। बैलेंस डाइट न होने और न्यूट्रीएंट्स की कमी से स्किन में रफनेस, डलनेस और ड्राइनेस हो जाता है।

  1. थकान और चिड़चिड़ापन

लम्बे समय तक भूखे रहने वाले लोग थके और चिड़चिड़े हो जाते हैं। उनका बार-बार मूड स्विंग होता रहता है।

  1. बालों का झड़ना

क्रैश डाइट का नुकसान आपके बालों पर भी दिखाई पड़ने लगता है। आवश्यक प्रोटीन की कमी से बालों का विकास रूक जाता है और धीरे धीरे वे पतले होने और टूटने लगते हैं

Related News