By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 21, 2023 10:16 PM IST
Corona New Variant: भारत में कोरोनावायरस एक बार फिर तेजी से अपना पैर पसार रहा है। कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 के साथ संक्रमण काफी तेजी से फैल रही है। देश में अबतक कोरोना के नए वैरिएंट के लगभग 21 मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि यूपी के गाजियाबाद शहर में भी बीजेपी के पार्षद अमित त्यागी का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है।
खबरों की मानें तो कोरोना के नए वैरिएंट के मामले 3 राज्यों में सबसे अधिक आए हैं, जिसमें केरल, गोवा और महाराष्ट्र है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आया यह मामला चुनिंदा मामलों में से एक है। वहीं यूपी के डिप्टी CM बृजेश पाठक का कहना है कि इस नए वेरिएंट को लेकर ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं, वे इस स्थिति से निपटने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। साथ ही जनता से आगृह किया है कि वे इस स्थिति में कोरोना से सुरक्षित रहने का प्रयास करें। साथ ही सभी दिशा-निर्देशेंमा को अच्छे से फॉलों करें।
मिली जानकारी के मुताबिक, पार्षत को शुरुआत में हल्की खांसी और सर्दी की शिकायत हुई थी। इसके साथ ही वे एक डायबिटीज के मरीज हैं। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ ही पार्षद की और उनके परिवारजनों की ट्रैवल हिस्ट्री निकाली जा रही है...साथ ही उनके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।