Constipation Food: कब्ज से परेशान हैं रोज खाएं आंवले, पूरी बॉडी होगी डिटॉक्स

इसके सेवन से मौसमी बीमारियां दूर होती हैं। चलिए आज आपको इस वीडियो में बताते हैं कि सर्दियों में आंवला खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 5, 2023 1:14 PM IST

Amla For Constipation: सर्दियों में आंवला खाना इसलिए जरुरी हो जाता है क्योंकि इसके सेवन से मौसमी बीमारियां दूर होती हैं। चलिए आज आपको इस वीडियो में बताते हैं कि सर्दियों में आंवला खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं....

कब्ज होगा दूर 

सर्दियों में आंवला खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। ऐसे में कब्ज को ठीक करने के लिए आप आंवला को अपनी डाइट में शामिल करें। यह आपके पाचन तंत्र को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करता है।

बॉडी होगी डिटॉक्स 

सर्दियों में आंवला खाने से बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है। यह शरीर से toxic substances  को बाहर निकालने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। आंवले का नियमित सेवन करने से सर्दी-खांसी से भी रहात मिलती है।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत 

आंवले में विटामिन-सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। आंवला खाने से शरीर में सर्दी जल्दी नहीं लगती।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद 

सर्दियों में अक्सर बालों में ड्राईनेस, डैंड्रफ की समस्या हो जाती है और बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे में आप आंवला खाकर बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ डैंड्रफ की समस्या भी दूर कर सकते हैं। नियमित आंवले का सेवन करने से एजिंग के निशान भी दूर होते हैं।

Related News