By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Cold Cough Remedies: सर्दियां बढ़ते ही बच्चों में खांसी-जुकाम की समस्या बढ़ जाती है. खासकर छोटे बच्चों को इस मौसम में ठंड से बचाना एक टास्क होता है। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे आप अपना सकते हैं. जैसे
हल्दी-दूध और केसर
सर्दी में बच्चों को हल्दी-दूध और केसर मिलाकर दे सकती हैं. ये शरीर को गर्म रखता है. अगर हल्दी को दूध में अच्छी तरह पका दिया जाए तो इसका स्वाद कड़वा नहीं लगता। .इसमें केसर के कुछ स्ट्रैंड डालें और गुड़ मिलाकर बच्चों को दें.
बादाम
रात में बादाम भिगों दें और सुबह ये बच्चे को घिस कर दें. इसी में बच्चे की उम्र के मुताबिक दो-तीन राउंड जायफल भी घिस कर दे सकते हैं. घिसा बादाम बहुत फायदा करता है. इसे दूध में केसर के साथ उबालकर भी दे सकती हैं.
जादूई पोटली
तवे पर करीब एक चम्मच अजवाइन और 3-4 लहसुन की कली काटकर उसे भून लें. ठंडा हो जाने पर इसे कॉटन के कपड़े में डालकर एक पोटली बना लें. सोते समय बच्चे के कंबल में इसे रख दें या उसकी बांह के आसपास रख दें. इससे ठंड से राहत मिलती है और जुकाम और जकड़न में मदद मिलती है.
सरसों का तेल
सरसों का प्योर तेल उबालें और उसमें एक चम्मच अजवाइन, एक चम्मच मेथी, जरा सी हींग और कुछ कलियां लहसुन की भून लें. ये तेल बच्चे के तलवे पर घिसें और हाथ की हथेलियों पर भी. इससे ठंड से बचाव होता है.
सूरज की रोशनी है जरूरी
बच्चों को ठंड में सूरज की रोशनी में जरूर बिठाएं. ये सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है. धूप दिखाना एक नेचुरल इलाज है, बस ये देख लें कि उस समय हवा बहुत तेज न हो.
हालांकी इन तरीकों को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें और अगर आपके बच्चे को किसी तरह की समस्या हो तो इन्हें ट्राय न करें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.