CID फेम Dinesh Phadnis की Liver Damage से मौत, जानें बीमारी के लक्षण और बचाव

लिवर डैमेज एक गंभीर समस्या है, जो कई बार जानलेवा तक साबित हो सकती है। ऐसे में आज की इस वीडियो में हम आपको बताएंगे लिवर को डैमेज होने के लक्षण क्या है और इसे कैसे बचाया जा सकता है

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 6, 2023 1:47 PM IST

Liver Damage Symptoms: जानें-मानें अभिनेता दिनेश फडनीस का मंगलवार को निधन हो गया। सीआईडी फेम एक्टर ने 57 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। लिवर डैमेज एक गंभीर समस्या है, जो कई बार जानलेवा तक साबित हो सकती है। ऐसे में आज की इस वीडियो में हम आपको बताएंगे लिवर को डैमेज होने के लक्षण क्या है और इसे कैसे बचाया जा सकता है।

लिवर डैमेज एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपका लिवर सही तरीके से काम नहीं कर पाता है, जिसकी वजह से कई समस्याएं हो सकती हैं। वीडियो में आगे बढ़ते हैं और लिवर डैमेज के लक्षणों के बारे में जानते हैं

लिवर डैमेज के लक्षण

शुरुआत में लिवर डैमेज कुछ लक्षण समझ नहीं आते हैं। हालांकि, जैसे-जैसे डैमेज बढ़ता जाता है, इसके लक्षण नजर आने लगते हैं।

-भूख में कमी

-थकान

-जी मिचलाना

-पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में हल्का दर्द

-अचानक वजन कम होना

-उल्टी आना

इसके अलावा लिवर डैमेज के कुछ गंभीर लक्षण हैं जैसे

-आंखों या त्वचा पर पीलापन

-आसानी से चोट लगना

-त्वचा पर खुजली होना

-निचले पैरों, घुटनों या पैरों में सूजन

-मेमोरी लॉस

-यूरिन का रंग बदलना

वहीं अगर कारणों की बात करें तो लिवर डैमेज के कारण?

-शराब का सेवन

-वायरल संक्रमण, जैसे हेपेटाइटिस बी या हेपेटाइटिस सी

-मोटापा

-कुछ दवाओं का लंबे समय तक इस्तेमाल

-क्रॉनिक हार्ट फेलियर

-जेनेटिक लिवर डिजीज

-ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस

लिवर डैमेज से बचाव?

आप अपने खानपान और लाइफस्टाइल की आदतों में कुछ पॉजिटीव बदलाव कर लिवर डैमेज होने से बचा सकते हैं

शराब को ना कहें

बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें

Half cooked या कच्ची मछली और मांस से परहेज करें

हेपेटाइटिस सी के लिए जांच करवाएं

शरीर का सामान्य वजन बनाए रखें

Balanced diet लें

Related News