Cholesterol Free Foods: खाने में शामिल करें कोलेस्ट्रॉल फ्री ये फूड्स, Heart Attack का Risk होगा कम

एक्सपर्ट्स हमेशा डाइट और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने की सलाह देते हैं. उनका कहना है कि अगर ब्लड में कोलेस्ट्रॉल की अधिकता का समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह हार्ट अटैक का कारण बन सकता है.

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : September 9, 2023 12:30 AM IST

Cholesterol Free Foods: कोलेस्ट्रॉल को हार्ट का दुश्मन भी कहा जाता है. हार्ट से जुड़ी बीमारियों के लिए ज्यादातर कोलेस्ट्रॉल ही जिम्मेदार माने जाते हैं और इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा डाइट और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने की सलाह देते हैं. उनका कहना है कि अगर ब्लड में कोलेस्ट्रॉल की अधिकता का समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह हार्ट अटैक का कारण बन सकता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे ऐसे कौन से फूड्स हैं, जिनमें कोलेस्ट्रॉल कम पाया जाता है और हार्ट के लिए बेहतर हो सकते हैं

Soluble फाइबर वाले फूड्स

हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट बताती है कि शरीर में कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में कई फूड्स मददगार हो सकते हैं. Soluble फाइबर वाली चीजें अगर आपकी थाली में है तो इससे पाचन बेहतर रहता है और कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी नहीं बढ़ पाता है.

प्लांट बेस्ड फूड्स

प्लांट बेस्ड फूड्स में शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं.ये हार्ट और nerves को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. इनका सेवन दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है.

खाने का सही Oil

अगर खाने का तेल सही है तो न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती , बल्कि ब्लड शुगर का खतरा भी कम किया जा सकता है. इसलिए हमेशा खाने में हेल्दी ऑयल का यूज ही करें. ऐसे में कैनोला, सूरजमुखी, ऑलिव ऑयल जैसे तेल से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है.

नट्स का सेवन

कई स्टडी में पता चला है कि बादाम, अखरोट, मूंगफली और दूसरे ड्राई फ्रूट्स हार्ट की सेहत के लिए अच्छे होते हैं. रोजाना अगर एक मुट्ठी नट्स खाया जाए तो बैड कोलेस्ट्रॉल करीब 5% तक कम हो सकता है.

फैटी फिश 

अगर हफ्ते में दो या तीन बार फैटी फिश खाया जाए तो बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है. बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने से ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलता है. यह ब्रेन के लिए फायदेमंद माना जाता है.

Related Videos

Related News