By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : August 17, 2023 10:29 PM IST
Cholesterol Drinks: आज कल लोग कम उम्र में ही दिल की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। हालात ऐसे हैं की 18 साल के युवाओं में भी मोटापा और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या देखी जा रही है। लेकिन, समझने वाली बात ये है कि कम उम्र में हाई कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियों की शुरुआत हो कहां से रही है। तो, बता दें कि कुछ ड्रिंक्स का सेवन Arteries में तेजी से कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं और फिर धीरे-धीरे आपको दिल की बीमारियों की ओर ले जाते हैं। तो, आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले इन ड्रिंक्स के बारे में जिनसे आपको दूरी बना लेनी चाहिए।
आइसक्रीम वाले ड्रिंक्स ice-cream-based drinks
आइसक्रीम, टेस्टी तो होते ही हैं लेकिन भूलें नहीं कि ये डेयरी प्रोडक्ट्स है जो आपके कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा सकता है, खासकर अगर इसे रेगुलर खा रहे हैं तो। आजकल कई प्रकार के फ्रूट शेक में आइसक्रीम ऊपर से डाला जाता है या मिलाया जाता है और इन्हें पीना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।
मलाई-मक्खन वाले ड्रिंक्स drinks with cream and butter
केसर मलाई दूध, रबड़ी, लस्सी और छाछ को टेस्टी बनाने के लिए अक्सर दुकानदार मलाई और मक्खन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, इन्हें पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इन्हें पीने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और आर्टरी में ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है।
हाई फैट मिल्क-high-fat milk products
हाई फैट मिल्क का सेवन, टेस्टी तो बहुत लगता है लेकिन इसे पीना शरीर में फैट और कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है। दरअसल, हाई फैट कॉन्टेंट Arteries की दीवारों पर चिपक सकते हैं और आपको ब्लॉकेज का शिकार बना सकते हैं। इसलिए आपको इसकी जगह लो फैट वाले दूध का सेवन करना चाहिए।