Kids Health: बच्चों को पेट दर्द से मिलेगी तुरंत राहत, आजमाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

आयुर्वेद के हिसाब से भी बच्चों के पेट दर्द का इलाज किया जा सकता है. जिससे पेट की परेशानी और दर्द को कम करने में काफी ज्यादा मददगार हो सकता है.

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : September 25, 2023 3:15 PM IST

Kids Health: पेट दर्द सबसे आम बीमारियों में से एक है जिसका सामना आमतौर पर बच्चे करते हैं. हालांकि, आयुर्वेद के हिसाब से भी बच्चों के पेट दर्द का इलाज किया जा सकता है. जिससे पेट की परेशानी और दर्द को कम करने में काफी ज्यादा मददगार हो सकता है. आज की इस वीडियो में हम आपको बताएंगे बच्चों के पेट दर्द और उससे राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय

अदरक और शहद का मिश्रण

अदरक के रस और शहद का एक साधारण मिश्रण पेट की परेशानी को कम करने में मदद कर सकता है. आधा चम्मच अदरक के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर अपने बच्चे को दें. ये पेट दर्द से राहत दिला सकता है.

अजवाइन का पानी

एक कप पानी में एक चम्मच अजवाइन के बीज उबालें, इसे छान लें और ठंडा होने दें. पेट की परेशानी को कम करने के लिए आप अपने बच्चे को इस अजवाइन के पानी के कुछ घूंट दे सकते हैं.

सौंफ के बीज

सौंफ़ का बीज पाचन में सहायता करता है और सूजन को कम करते हैं. एक चम्मच सौंफ के बीज भून लें और ठंडा होने दें. इन्हें हल्का सा पीस लें और एक चुटकी अपने बच्चे को थोड़े से गर्म पानी के साथ दें.

हींग

एक चम्मच गर्म पानी में एक चुटकी हींग मिलाएं और इसे अपने बच्चे की नाभि के आसपास लगाएं। इससे असुविधा को कम करने में मदद मिल सकती है.

त्रिफला

त्रिफला पाचन को नियंत्रित करने और पेट की परेशानी को रोकने में मदद कर सकता है.

स्वस्थ आहार की आदतें

अपने बच्चे को Regular intervals पर खाने के लिए encouragedकरें, गर्म और ताज़ा बना खाना खाएं और ज़्यादा खाने से बचें. ये आदतें स्वस्थ पाचन को बढ़ावा दे सकती हैं और पेट दर्द को रोक सकती हैं.