By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : September 26, 2023 10:27 PM IST
Chest Pain: सीने में दर्द उठने पर अक्सर लोग पेट में गैस या हार्ट अटैक मान लेते हैं. लेकिन ऐसा जरूरी नहीं क्योंकि Chest Pain दूसरी बीमारियों के संकेत भी हो सकते हैं.ऐसे में दर्द होने पर सबसे पहले डॉक्टर को दिखाना चाहिए.इसके अलावा अगर आपको Chest Pain है तो वो इस बीमारी के भी संकेत हो सकते हैं
निमोनिया
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, निमोनिया होने पर भी सीने में दर्द की समस्या होती है. निमोनिया के कारण लंग्स में हवा की सप्लाई ज्यादा होने लगती है और खांसी के साथ सीने में दर्द उठने लगता है.
कॉस्टोकॉन्ड्राइटिस
सीने में दर्द की वजह कॉस्टोकॉन्ड्राइटिस नाम की बीमारी भी हो सकती है. इसमें रिब बोन्स सूज जाता है और तेज दर्द उठता है. ऐसे में इस दर्द को हार्ट अटैक या गैस समझने की भूल नहीं करनी चाहिए.
पैनिक अटैक
पैनिक अटैक की वजह से भी सीने में दर्द हो सकता है. इस समस्या में सांस लेने में तकलीफ होने लगती है.पैनिक अटैक किसी भी वक्त आ सकती है. यह काफी खतरनाक होता है. इसलिए डॉक्टर से संपर्क करते रहें....
एसिड रिफलक्स
कई बार चेस्ट पेन एसिड रिफलक्स के कारण भी होता है. एसिड बॉडी के इसोफैगस में एंट्री कर जाता है. इस तरह की समस्या में पेट में दर्द भी हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए.