By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Diabetes Control Vegetables: ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए लोगों को दवाएं लेने की आदत पड़ चुकी है, लेकिन इसे सही डाइट की मदद से भी कंट्रोल किया जा सकता है। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए सिर्फ कच्ची सब्जियां ही नहीं बल्कि उबली हुई सब्जियां भी बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं।
फूलगोभी
फूलगोभी को उबालकर खाएं। क्योंकि फूलगोभी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जो इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाता है।
कद्दू
कददू का उबालकर सेवन करना ज्यादा फायदेमंद रहता है और इससे ब्लड शुगर लेवल कम करने के साथ-साथ पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में भी मदद मिलती है।
करेला
करेला को उबालने के बाद इसका कड़वापन काफी हद तक कम हो जाता है, लेकिन साथ ही इसमें कई ऐसे खास तरह के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद अच्छा रहता है।
लौकी
लौकी की सब्जी बेहद फायदेमंद है, जिसका सेवन करना कई बीमारियों से दूर करने में मदद कर सकता है। लौकी की सब्जी को कुछ लोग बिना उबाले भी खा लेते हैं और इसका जूस भी निकाल कर पी लेते हैं, लेकिन उबालने के बाद इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद रहता है।
हरी फलियां
हरी फलियों को उबालकर सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल के साथ-साथ डायबिटीज से जुड़ी बाकी की परेशानियां को दूर करने में भी आपकी काफी मदद कर सकता है।