Painkiller Meftal खाने वाले सावधान! इस दवाई को खाना हो सकता है खतरनाक! Watch Video

IPC ने हेल्थ केयर एक्सपर्ट, मरीजों और कंज्यूमर को ये सलाह दी है कि अगर मेफ्टाल दवा खाने से कोई भी ऐसा उलटा असर दिखे तो उस पर नजर रखें। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि ये नुकसान बहुत कम है

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 9, 2023 1:22 PM IST

Meftal Spas Side Effect: Indian Pharmacopoeia Commission ने डॉक्टर्स और लोगों को दर्द दूर करने वाली दवा मेफ्टाल को लेकर सेफ्टी अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि मेफ्टाल के ज्यादा सेवन करने से DRESS सिंड्रोम जैसी गंभीर एलर्जी हो सकती है। है। इससे आपके शरीर के कई अंगों पर असर हो सकते है।

IPC ने हेल्थ केयर एक्सपर्ट, मरीजों और कंज्यूमर को ये सलाह दी है कि अगर मेफ्टाल दवा खाने से कोई भी ऐसा उलटा असर दिखे तो उस पर नजर रखें। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि ये नुकसान बहुत कम है। मरीज को ये दवा बहुत सीमित खुराक में ही दी जाती है, लेकिन इसकी प्रतिक्रिया अलग-अलग मरीजों पर भी निर्भर करती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा इस दवा का यूज करते हैं तो ये आपके लिए परेशानी पैदा कर सकती है।

Dress सिंड्रोम क्या है?

ड्रेस सिंड्रोम यानि Drug Rash with Eosinophilia and Systemic Symptoms। ये एक एलर्जी रिएक्शन है, जो करीब 10 % लोगों पर असर करती है। दवाओं की वजह से होने वाली ये एलर्जी कई बार खतरनाक साबित होती है। दवा लेने के बाद 2 से 8 साप्ताह में इस एलर्जी के लक्षण दिखने लगते हैं। इसमें बुखार, स्किन पर लाल चकत्ते, लिम्फैडेनोपैथी, खून से जुड़ी समस्या और कई बार अंदर से अंग भी प्रभावित हो सकते हैं।