By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : August 29, 2023 10:41 PM IST
Raksha Bandhan Health Tips: रक्षाबंधन के त्यौहार में बाजार मिठाइयों से सज गई हैं. बहन अपने भाई की पसंदीदा मिठाई जरूर लेकर आती है. मगर, जिन्हें Health related problem हैं जैसे कि Diabetes, obesity, उन्हें मिठाइयों का सेवन करते समय सतर्क रहने की जरूरत है. वैसे तो ज्यादा मिठाइयों का सेवन करना ही हर किसी को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में अगर आप मिठाइयां खाना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें।
Quantity पर कंट्रोल करें
ज्यादा क्वांटिटी में मिठाइयां खाने से बचें। कोशिश करें की जितना हो सके उतनी कम मिठाई खाएं
Sugar Free मिठाई
आजकल बाजार में सुगर-फ्री मिठाइयां भी मिलती हैं. डायबिटीज के मरीजों के लिए यह ऑप्शन बेहतर हो सकता है.
घी और मक्खन से बचें
ज्यादा घी या मक्खन वाली मिठाइयों के सेवन से बचें, यह आपके कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है.
स्वच्छता
मिठाइयों को जिस जगह बनाया जाता है, वहां की स्वच्छता का ध्यान रखें. अगर वह जगह स्वच्छ नहीं लग रही है, तो वहां से मिठाइयां खरीदने से बचें.
ताजा मिठाई
मिठाइयों की ताजगी का भी ध्यान रखें. अगर वो बहुत पुरानी लगती हैं, तो उन्हें ना खरीदें.
रंग और प्रिजर्वेटिव्स
कुछ मिठाइयों में ज्यादा मात्रा में रंग और प्रेजर्वेटिव्स डाले जाते हैं जो सेहत के लिए अच्छे नहीं होते. ऐसे में ज्यादा कलरफुल या असामान्य दिखने वाली मिठाइयों से बचें.