By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : August 22, 2023 3:30 PM IST
Belly Fat Reduce Tips: बैली फैट दरअसल पेट पर जमा वो जिद्दी चर्बी है जो चढ़ती तो बहुत तेजी से है लेकिन इसे कम करने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में आप हर्बल और आयुर्वेदिक तरीकों से बैली फैट कम कर सकते हैं। अगर ये सलाह आप अमल में लाएंगे तो आप भी एक हफ्ते में जिद्दी बैली फैट से छुटकारा पा सकते हैं.
जीरा और पुदीने का डिटॉक्स पानी
आप खाली पेट जीरा औऱ पुदीना का डिटॉक्स पानी पिएं. इसके लिए आपको रोज रात को एक गिलास पानी में जीरा भिगोकर रखना होगा. सुबह इस पानी को छानकर एक गिलास में डाले और इसमें पुदीने का रस डालकर पिएं. सुबह उठने के बाद सबसे पहले इस ड्रिंक को पिएंगे तो बॉडी सही तरीके से डिटॉक्स हो सकेगी.
खीरे की स्मूदी
जी हां आपको अपने नाश्ते में रोज खीरे की स्मूदी शामिल करनी चाहिए. खीरा फाइबर का अच्छा सोर्स है और इससे आपका पेट देर तक भरा रहेगा. इसके अलावा इसमें ढेर सारा पानी भी होता है जिससे आपकी बॉडी में जमा टॉक्सिन आसानी से निकल जाएंगे.
चिया सीड्स का पानी
लंच औऱ डिनर के बीच में चिया सीड्स का पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होगा और शरीर में जमा टॉक्सिन भी निकल जाएगा. आपको लंच के बाद किसी भी वक्त इस पानी को पी सकते हैं. इससे आपकी जिद्दी चर्बी घुलकर बाहर निकलने लगेगी और उसे कम करने में मदद मिलेगी.