By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : August 25, 2023 6:09 PM IST
Belly Fat Loss Tips: अपनी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करने से आपको बेली फैट को कम करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं क्या हैं ये फूड्स।
ग्रीन टी
स्टीम की हुई चाय की पत्तियों से ग्रीन टी तैयार की जाती है। इस चाय में EGCG नाम के कंपाउंड की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक पाया गया है। हर रोज तीन कप ग्रीन टी पीने से आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है और आप 30 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
एवोकैडो
इस सुपरफूड में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स की अच्छी मात्रा होती है जो heart के लिए हेल्दी फैट्स हैं। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है और भूख नहीं लगने देता।
अंडा
अंडे में प्रोटीन होता है और वजन घटाने के लिए प्रोटीन का सेवन बहुत जरूरी है। जब आप फैट को कम करने की कोशिश कर रहे होते हैं तो कैलोरी का सेवन घटाना होता है और प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाने की जरूरत होती है।
ओट्स
ओट्स स्वस्थ और वजन कम करने के लिए सबसे फायदेमंद फूड है जो आपकी भूख को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। ओट्स खाने का सबसे अच्छा समय नाश्ते के लिए है। ओट्स में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो आपके पेट को अधिक समय तक भरा रखता है।
चेरी
अध्ययन बताते हैं कि चेरी को खाने से मेटाबॉलिक सिंड्रोम के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। मेटाबोलिक सिंड्रोम पेट की चर्बी जमा होने के साथ-साथ दिल की बीमारियों और मधुमेह के खतरे को बढ़ाता है।