By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Beauty Parlor Stroke Syndrome: पार्लर में हेयर वॉश करवाने की वजह से, आपको ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम हो सकता है। अगर आपने पहले कभी इस सिंड्रोम का नाम नहीं सुना है, तो आइए जानते हैं
देखिए खूबसूरत बालों के लिए हम कितनी मेहनत करते हैं। बालों में मास्क लगाना, तेल लगाना और न जाने क्या-क्या, ताकि बाल खूबसूरत लगें। इसके अलावा हम में से कई ब्यूटी पार्लर या सैलून में जाकर हेयर वॉश भी करवाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करके आप बहुत बड़ी परेशानी को बढ़ावा दे रहे हैं।
क्या है ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम?
दरअसल शैम्पू या हेयर वॉश के लिए ब्यूटी पार्लर में आपकी गर्दन सिंक पर रखने की वजह से, ज्यादा खिंच सकती है या खराब सपोर्ट के कारण गर्दन की नस दब सकती है। इस वजह से ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम का खतरा हो सकता है। यह दिमाग तक सही तरीके से खून न पहुंच पाने की वजह से होता है।
स्ट्रोक दिमाग तक ब्लड न पहुंचने की वजह से होता है और हेयर वॉश के दौरान आपकी गदर्न की नस दबने की वजह से ब्लड फ्लो में रुकावट होती है। इस वजह से ब्लड क्लॉट भी हो सकता है, जो ठीक तरीके से ब्लड फ्लो नहीं होने देता। हालांकि, ऐसा होने की संभावना बहुत कम होती है, लेकिन ऐसा हो सकता है।
इसके क्या लक्षण हो सकते हैं?
सिर में दर्द शुरू होना
चक्कर आना
देखने में तकलीफ
शरीर का कोई हिस्सा सुन्न पड़ना
कमजोरी महसूस होना
धुंधला दिखना
कैसे हो सकता है बचाव?
गर्दन को अधिक न खींचे
गर्दन के नीचे सपोर्ट सपोर्ट रखें
पोजिशन को बदलें और सिंक पर सपोर्ट देने के लिए कहें
दिल की बीमारी, हाइपरटेंशन या अन्य दूसरी बीमारी से पीड़ित लोगों को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।