By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : August 15, 2023 5:57 PM IST
How To Loss Arms Fat: वजन बढ़ने के दौरान पेट और कमर के आसपास चर्बी जमने लगती है, इसके अलावा बाजुओं में भी चर्बी लटकनी शुरू हो जाती है. ऐसे में फुल स्लीव कपड़े टाइट हो जाते हैं और हाफ स्लीव ड्रेस पहनने में हिचकिचाहत होती है।आमतौर पर ये अनहेल्दी खाना खाने की वजह से होता है.तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीजे हैं जिससे परहेज करेंगे तो आपके हैंड मसल्स स्ट्रेच हो जाएंगे.
ऑयली फूड
ऑयली फूड मोटापे का कारण बनता है, जिससे बाजुओं में चर्बी भी जमने लगती है. इतना ही नहीं डीप फ्राइड फूड खाने से हाई बीपी, हार्ट अटैक, कोरोनरी आर्टरी डिजीज और ट्रिपल वेसेल डिजीज का भी खतरा पैदा हो जाता है.
मीठी चीजें
आपको ये मालूम होना चाहिए कि चीनी मोटापा बढ़ाने के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है, क्योंकि शुगर बाद में फैट में बदल जाता है जिससे शरीर के कई हिस्सों में चर्बी लटकने लगती है. अगर आपको मीठा खाना ही है तो शहद, मीठे फल जैसी चीजें खाएं, क्योंकि इनमें मौजूद नेचुरल शुगर से ज्यादा नुकसान नहीं होता.
मैदा
पूड़ी, पराठा, समोसा और बिस्किट, वजन और बाजुओं की चर्बी बढ़ाने में इनका काफी योगदान होता है, इसकी जगह ज्वार, बाजरा, मक्का जैसे मल्टीग्रेमन आटे की रोटी खाएं इसमें फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे फैट कम होने लगता है.