By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : July 21, 2023 9:39 PM IST
Aspartame Side Effect: इन दिनों कोल्ड ड्रिंक्स और च्युइंग गम जैसी कई चीजें हमारी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुके हैं। खासकर बच्चे इन चीजों को काफी पंसद करते हैं। हाल ही में WHO ने इन ड्रिंक्स में इस्तेमाल होने वाले आर्टिफिशियल स्वीटनर एस्पार्टेम को लेकर एक चौंकाने का खुलासा किया है। जिसमे कहा गया है की एस्पार्टेम के इस्तेमाल से कैंसर का खतरा हो सकता है।
एस्पार्टेम का उपयोग कितना है सुरक्षित?
आर्टिफिशियल स्वीटनर 'एस्पार्टेम' का इस्तेमाल डाइट ड्रिंक, शुगर-फ्री च्युइंग गम, जिलेटिन, आइसक्रीम, डेयरी उत्पाद जैसे दही, टूथपेस्ट और कुछ दवाओं जैसे कफ ड्रॉप आदि में किया जाता है। इनमें से ज्यादातर आइटम्स हम अक्सर इस्तेमाल करते हैं। खासकर बच्चे इन चीजों को खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में पेरेंट्स के तौर पर जरूरी है कि आप अपने बच्चों का खास ख्याल रखें। चलिए बता दें, बच्चों को एस्पार्टेम से होने वाली कुछ समस्याओं के बारे में
बच्चों को ये समस्या
-एलर्जी
-वजन बढ़ना
-सिरदर्द और माइग्रेन
-गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं
कुछ रेयर मामलों में, एस्पार्टेम के सेवन से सूजन, गैस या दस्त जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं भी हो सकती हैं।
बच्चों को इन फूड आइटम्स से रखें दूर
डाइट ड्रिंक और फ्रूट फ्लेवर ड्रिंक
शुगर-फ्री कैंडीज और गम
फ्लेवर्ड योगार्ट
फ्रूट जूस और ड्रिंक
इंस्टेंट ओट्स और सीरीयल
प्रोटीन बार और शेक्स
शुगर-फ्री या 'लाइट' आइसक्रीम और फ्रोजन डेसर्ट
बेक प्रोडक्ट्स और स्नैक्स