By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Updated : June 23, 2023 2:52 PM IST
Yoga Day 2023: यदि काम का दबाव आपको परेशान कर रहा है, तो रोज सुबह-शाम अनुलोम-विलोम का अभ्यास करें। यह आपको तनावमुक्त कर बेहतर महसूस करने में मदद करेगा। इसे बच्चे, युवा और बुजुर्ग हर कोई कर सकता है। इस प्राणायाम को रोज करने से सभी नाड़ियां स्वस्थ व निरोग रहती हैं।
वर्क प्रेशर को संभालने में मददगार
अगर वर्क प्रेशर के कारण चिड़चिड़ापन या घबराहट होती है, तो रोज सुबह 15 मिनट और ऑफिस से आने के बाद 15 मिनट अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें।
दिमाग तक पहुंचती है ऑक्सीजन
अगर रात में सोते समय करवट बदल रही हैं, तो लेटे हुए या बेड पर बैठकर कुछ मिनटों तक इस प्राणायाम को करने से दिमाग को ऑक्सीजन मिल जाती है और नींद भी आती है।