hamburger icon
A
Read in English

Alert! तेजी से बढ़ रहे हैं H3N2 वायरस के मामले, डॉक्‍टर कर रहे सतर्क, Watch Video

अधिकांश संक्रमण H3N2 वायरस के कारण ही रहा है, जिसे 'हांगकांग फ्लू' के नाम से भी जाना जाता है। यह वायरस देश में अन्य इन्फ्लुएंजा सब-वेरिएंट की तुलना में अधिक शक्तिशाली है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : March 10, 2023 11:52 PM IST

H3N2 Influenza: भारत में इन्फ्लुएंजा वायरस एच3एन2 ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. वायरस से दो लोगों की मौत हो गई है. बता दें, हरियाणा और कर्नाटक में एक-एक व्यक्ति ने अपनी जान गंवाई है. देश में H3N2 वायरस के लगभग 90 मामले सामने आए हैं. इतना ही नहीं एच1एन1 वायरस के भी आठ मामलों को दर्ज किया गया है. पिछले कुछ महीनों में देश में फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं. अधिकांश संक्रमण H3N2 वायरस के कारण ही रहा है, जिसे 'हांगकांग फ्लू' के नाम से भी जाना जाता है। यह वायरस देश में अन्य इन्फ्लुएंजा सब-वेरिएंट की तुलना में अधिक शक्तिशाली है।