By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 15, 2023 12:53 PM IST
Ajinomoto Side Effect: ज्यादातर चाइनीज खाने जैसे नूडल्स, फ्राइड राइस और मंचुरियन खाने में अजीनोमोटो का इस्तेमाल होता है. जंक फूड जैसे- पिज्जा, बर्गर और मैगी मसालों में भी अजीनोमोटो का इस्तेमाल किया जाता है. साथ ही साथ इसका इस्तेमाल सॉसेज जैसे- टोमैटो सॉस, सोया सॉस में किया जाता है और पैकेज फूड जैसे-चिप्स में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है.
लेकिन क्या आप जानते हैं की चाइनीज खाने में मिलने वाला अजीनोमोटो आपके नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है. और ब्रेन डैमेज का खतरा बढ़ जाता है. इसमें पाया जाने वाला ग्लूटेमिक एसिड एक न्यूरोट्रांसमीटर की तरह दिमाग में काम करता है. शरीर में इसकी ज्यादा मात्रा होने पर दिमाग को नुकसान पहुंचता है.
कुछ लोगों को चाउमीन और मोमोज खाने की आदत हो जाती है. इसकी वजह चाइनीज खाने में पाया जाने वाला अजीनोमोटो है, जो इसके लिए आपकी भूख को बढ़ाने का काम करता है.
इसके अलावा प्रेगनेंट महिलाओं को चाइनीज खाना ना खाने की सलाह दी जाती है. इसकी बड़ी वजह अजीनोमोटो ही है. अजीनोमोटो में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है
अगर आप पहले से ही बीपी के मरीज हैं तो आपको अजीनोमोटो के उपयोग वाली चीजें नहीं खानी चाहिए. इससे ब्लड प्रेशर की समस्या और गंभीर हो सकती है.