West Bengal में 7 बच्चों की मौत, Adenovirus या मौसमी बुखार, जानें वजह

पिछले 24 घंटों में कोलकाता के सरकारी अस्पतालों में पांच और बांकुरा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दो बच्चों की मौत हुई है.

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : March 2, 2023 7:55 PM IST


Adenovirus: पश्चिम बंगाल में एडिनो वायरस लगातार पैर पसार रहा है. पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में सांस के इंफेक्शन से सात बच्चों की मौत हो गई है. एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी. हालांकि, अधिकारी ने कहा, चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि साल के इस समय के दौरान इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियां आम थीं और मृतक को दूसरी बीमारियां भी थीं. उन्होंने कहा, पिछले 24 घंटों में कोलकाता के सरकारी अस्पतालों में पांच और बांकुरा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दो बच्चों की मौत हुई है.