By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Vicky Kaushal Weight Gain Chhava: विक्की कौशन ने अपनी अपकमिंग फिल्म Chhaava में छत्रपति संभाजी महाराज का रोल निभाने के लिए खुद को पूरी तरह बदल दिया। वजन 25 किलो तक बढ़ाना, घुड़सवारी, तलवारबाजी और स्पीयर कॉम्बैट सीखना—उन्होंने हर चीज में पूरी मेहनत झोंक दी। लेकिन ये ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ फिजिकल नहीं था, बल्कि उनके लिए एक कल्चरल और हिस्टोरिकल सफर भी था। तो चलिए, आज बात करते हैं कि प्रोफेशनल वेंचर्स के लिए वजन बढ़ाने का सही तरीका क्या है।
रिपोर्ट्स की मानें तो Vicky ने 6-7 महीनों तक घुड़सवारी, तलवारबाजी और स्पीयर कॉम्बैट की ट्रेनिंग की और इस तरह उन्होंने 80 किलो से 105 किलो तक वजन बढ़ाया। लेकिन सवाल ये है कि क्या आप भी अपने वजन को सही तरीके से बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं? हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो ये ट्रांसफॉर्मेशन तभी सेफ है, जब इसे सही तरीके से और एक्सपर्ट की गाइडेंस में किया जाए।