pneumonia Vaccine: सर्दी में बच्चों को निमोनिया का खतरा? इन वैक्सीन से करें उनकी सुरक्षा

Vaccine for pneumonia in children: सर्दियों में निमोनिया जैसी बीमारी बच्चे को परेशान न करे, इसके लिए पेरेंट्स को कुछ वैक्सीन लगवानी चाहिए। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

WrittenBy

Published by: Ashu Kumar Das | Published : December 18, 2025 8:44 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Shailesh Sharma

Vaccine for pneumonia in children: सर्दियों में बच्चों में निमोनिया के मामले तेजी से बढ़ते हैं। निमोनिया के कारण बच्चों में तेज बुखार, ठंड लगना, खांसी (बलगम वाली या सूखी), सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, थकान जैसे लक्षण नजर (Baccho Main pneumonia ke Lakshan) आते हैं। ये लक्षण अगर 1 सप्ताह से ज्यादा समय तक बने रहे, तो ये बच्चों के लिए जानलेवा तक साबित हो सकता है। सर्दियों में बच्चों को निमोनिया जैसी बीमारी परेशान न करे, इसके लिए न्यू पेरेंट्स को वैक्सीन लगवाने की सलाह दी जाती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बच्चों को निमोनिया (vaccine for pneumonia) से बचाने में कौन सी वैक्सीन मदद कर सकती है और इसे कितने समय पर लगवाना चाहिए। इस विषय पर अधिक जानकारी दे रहे हैं नई दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित यथार्थ हॉस्पिटल के चाइल्ड केयर स्पेशलिस्ट डॉ. शैलेश कुमार शर्मा।