hamburger icon
A
Read in English

मेकअप उतारने के लिए घर में रखीं इन देसी चीजों का करें इस्तेमाल!

चेहरे की ग्लो और हेल्दी स्किन के लिए रात की एक छोटी सी आदत कमाल कर सकती है। ये तरीका स्किन को नेचुरल तरीके से क्लीन और फ्रेश बना देता है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : August 12, 2025 6:59 PM IST

Make Removal Tips:मेकअप के बाद स्किन को अच्छे से क्लीन करना ज़रूरी होता है, वरना गंदगी और केमिकल स्किन को ड्राय और डैमेज कर सकते हैं। कच्चा दूध एक नेचुरल और जेंटल मेकअप रिमूवर माना जाता है, जो स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए क्लीन करता है। आप इसे शहद के साथ मिलाकर (2 चम्मच कच्चा दूध + 1 चम्मच शहद) कॉटन बॉल से हल्के हाथों से मेकअप हटाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डेड स्किन और गंदगी हटाने के साथ स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।

अगर आपको कूलिंग और फ्रेशनेस चाहिए तो दूध और एलोवेरा जेल (2 चम्मच दूध + 1 चम्मच एलोवेरा जेल) का कॉम्बिनेशन ऑयली और सेंसिटिव स्किन वालों के लिए बेस्ट है। वहीं, दूध और गुलाब जल (2 चम्मच दूध + 2 चम्मच गुलाब जल) पीएच लेवल बैलेंस करके स्किन को क्लीन और फ्रेश ग्लो देता है, जिसे रोज़ाना भी इस्तेमाल किया जा सकता है।