hamburger icon
A
Read in English

Urine odor Causes: आपके यूरिन से बदबू आने के पीछे ये हैं 5 बड़े कारण

डायबिटीज से यूरिन में शुगर की मौजूदगी की वजह से भी बदबू आ सकती है। यदि यूरिन में बदबू हो, तो सही पहचान और इलाज के लिए डॉक्टर से कंसल्ट करें।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : August 24, 2024 2:34 PM IST

Urine odor Causes: क्या आपके यूरिन में बदबू आ रही है? यह एक सामान्य समस्या हो सकती है, लेकिन इसके पीछे कई रहस्यमय कारण हो सकते हैं। यूरिन की बदबू के प्रमुख कारणों में यूटीआई, डिहाइड्रेशन, बैक्टीरियल वेजिनोसिस, ब्लैडर में फिस्टुला और डायबिटीज शामिल हैं। यूटीआई के कारण यूरिन में बदबू के साथ जलन और गाढ़ा रंग भी हो सकता है। डिहाइड्रेशन से यूरिन का रंग गहरा हो जाता है और उसमें अमोनिया की गंध आ सकती है। महिलाओं में बैक्टीरियल वेजिनोसिस से यूरिन में बदबू आ सकती है। ब्लैडर में फिस्टुला बैक्टीरिया या सूजन के कारण बन सकता है, जिससे यूरिन में बदबू होती है।