बवासीर का इलाज बिना ऑपरेशन के, जानें क्या करें?

पाइल्स एक ऐसी बीमारी है, जिस पर लोग खुलकर बात नहीं करते, लेकिन इससे जूझने वाले बहुत हैं. राहत के रास्ते हैं बस सही समय पर सही कदम उठाना ज़रूरी है.

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 22, 2025 6:43 PM IST

Piles Home Remedies:पाइल्स…या जिसे हम आम भाषा में बवासीर कहते हैं. एक ऐसी प्रॉब्लम, जिसके बारे में बात करने में आज भी लोग झिझकते हैं. लेकिन सच ये है कि ये बीमारी जितनी कॉमन है, उतनी ही इग्नोर की जाती है. पाइल्स में गुदा के अंदर या बाहर मस्से बन जाते हैं, जो असल में सूजी हुई ब्लड वेसल्स होती हैं. और इसकी सबसे बड़ी वजह होती है लगातार कब्ज. डॉक्टर्स बताते हैं कि पाइल्स दो तरह की होती है…. खूनी और बादी, और इसके चार ग्रेड होते हैं.
तीसरे ग्रेड तक की बवासीर में अक्सर दवाइयों और घरेलू उपायों से आराम मिल सकता है, लेकिन अगर मामला चौथे ग्रेड तक पहुंच जाए, तो सर्जरी की जरूरत भी पड़ सकती है. अब सवाल ये है कि क्या पाइल्स में बिना सर्जरी राहत मिल सकती है? जवाब है,  हां, शुरुआती और मिड स्टेज में. कुछ घरेलू उपाय ऐसे हैं, जो मस्सों की सूजन, दर्द और जलन को काफी हद तक कम कर सकते हैं.