hamburger icon
A
Read in English

देखिए साल 2024 के टॉप स्किनकेयर और ब्यूटी ट्रेंड्स!

2024 में स्किनकेयर और ब्यूटी वर्ल्ड में कई नए ट्रेंड्स ने लोगों का ध्यान खींचा। इस साल ब्यूटी के नजरिए में बड़े बदलाव देखने को मिले।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 26, 2024 4:39 PM IST

Year Ender: 2024 में स्किनकेयर और ब्यूटी वर्ल्ड में कई नए ट्रेंड्स देखने को मिले, जो दिखाते हैं कि लोग अब नैचुरल और सिंपल चीज़ों की तरफ ज्यादा झुकाव दिखा रहे हैं। खास बात यह रही कि पुरुष भी अपने लुक्स और स्किन केयर को लेकर पहले से ज्यादा कॉन्शियस हो गए हैं। अब क्लीन लुक और बेसिक स्किन रूटीन जैसे क्लींजिंग और सनस्क्रीन का इस्तेमाल काफी पॉपुलर हो रहा है। इसके साथ ही, PRP, हेयर ट्रांसप्लांट और फिलर्स जैसे एडवांस्ड ट्रीटमेंट्स ने भी धूम मचा रखी है, जो लोगों को चिज़ल्ड फेस और डिफाइनड फीचर्स पाने में मदद कर रहे हैं।

नेचुरल लुक का ट्रेंड भी इस साल छाया रहा। पहले जहां ज्यादा वॉल्यूम वाले फिलर्स का चलन था, अब लोग मिनिमल और नैचुरल बूस्टर्स को चुन रहे हैं। ओवरफिल्ड लुक की बजाय फ्रेश और यंग दिखने पर फोकस किया जा रहा है। इंस्टा-फिल्टर जैसा दिखने की बजाय लोग अब अपनी स्किन की क्वालिटी सुधारने और सबटल रिजल्ट्स के लिए बोटॉक्स और स्किन बूस्टर्स का सहारा ले रहे हैं। ये ट्रेंड्स इस बात का सबूत हैं कि ब्यूटी की दुनिया अब ज्यादा नैचुरल और रियल की