hamburger icon
A
Read in English

गर्मियों में बालों को डैमेज होने से बचाने के लिए बस करना होगा ये काम

गर्मियों में बाल बेजान और डैमेज क्यों होने लगते हैं? कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप बालों की हेल्थ को वापस पा सकते हैं। जानिए एक्सपर्ट से कि कैसे धूप, पसीना और धूल से बालों को बचाया जा सकता है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : April 22, 2025 7:16 PM IST

Summer Hair Care Tips: गर्मियों का मौसम आते ही बालों की हालत सबसे ज़्यादा ख़राब होने लगती है। धूप, पसीना, धूल और गर्म हवाएं, सब मिलकर बालों को रूखा, बेजान और डैमेज कर देती हैं। बालों का टेक्सचर बिगड़ जाता है, स्कैल्प ऑयली हो जाता है और ड्राई एंड्स से स्प्लिट एंड्स की भी दिक्कत होने लगती है। ऐसे में लोग रोज़ शैम्पू करते हैं, हेयर प्रोडक्ट्स बदलते हैं लेकिन असर कम ही दिखता है।

डॉ. ब्लॉसम कोचर बताती हैं कि बालों को गर्मी के असर से बचाने के लिए आपको कुछ सिंपल लेकिन असरदार स्टेप्स लेने होंगे। सबसे पहले तो धूप में निकलते समय बालों को कवर करें- स्कार्फ, कैप या हैट से। हफ्ते में एक-दो बार नारियल तेल या ऑर्गेनिक हेयर ऑयल से मसाज ज़रूर करें ताकि बालों में नमी बनी रहे। साथ ही, हाइड्रेटिंग शैम्पू और कंडीशनर यूज़ करें, जो सल्फेट-फ्री हों। और सबसे ज़रूरी बात, पानी खूब पिएं और डाइट में प्रोटीन और विटामिन्स शामिल करें, क्योंकि अंदर से हेल्दी रहेंगे तो बाल भी बाहर से चमकेंगे

Related Videos

Related News