How To Get Rid Of Indigestion: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण पेट दर्द, जलन और बदहजमी जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं। ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना, खाने के तुरंत बाद सो जाना, शराब और धूम्रपान का सेवन, और पेप्टिक अल्सर जैसी समस्याएं बदहजमी के मुख्य कारण हैं। इसके अलावा, पर्याप्त पानी न पीना और तनाव भी पेट की पाचन प्रक्रिया को बाधित कर सकते हैं। इन आदतों के चलते पेट सही तरीके से काम नहीं करता, जिससे अपच और अन्य पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा हो जाती हैं।
बदहजमी के कुछ सामान्य लक्षणों में पेट में भारीपन, गैस बनना, खट्टी डकार आना, पेट में जलन और सूजन शामिल हैं। इसके अलावा, जी मिचलाना, उल्टी आना और भूख कम लगना जैसे लक्षण भी देखे जा सकते हैं। गंभीर मामलों में मल का काला या चिपचिपा होना भी इस समस्या का संकेत हो सकता है। हालांकि, कुछ घरेलू नुस्खे जैसे अजवायन, सौंफ, अदरक और आंवला का उपयोग बदहजमी को ठीक करने में बेहद कारगर हो सकता है। इन उपायों से न सिर्फ पाचन तंत्र को राहत मिलती है, बल्कि पेट दर्द जैसी समस्याओं से भी बचाव होता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.