Periods Avoid Breakfasts: पीरियड्स के दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे सूजन, ऐंठन, थकान और मूड स्विंग जैसी दिक्कतें आम हो जाती हैं। ऐसे में आपकी डाइट बहुत बड़ा रोल प्ले करती है। खासकर सुबह का नाश्ता अगर सही हो, तो दिन थोड़ा आसान बन सकता है। लेकिन अगर ब्रेकफास्ट में गलत चीज़ें खा लीं, तो परेशानी और बढ़ सकती है। कुछ चीज़ें जैसे पैकेट वाले मीठे सीरियल्स, पेस्ट्री-डोनट्स या हेवी डेयरी ब्रेकफास्ट दिखने में तो टेस्टी लगते हैं, लेकिन ये आपके ब्लड शुगर को ऊपर-नीचे कर देते हैं, जिससे चिड़चिड़ापन, थकान और पेट की दिक्कतें बढ़ जाती हैं।
चाय-कॉफी जैसी कैफीन वाली चीज़ें भी इस टाइम पर नुकसानदेह साबित हो सकती हैं, क्योंकि ये ब्लड वेसेल्स को टाइट करती हैं और पीरियड पेन बढ़ा सकती हैं। ऊपर से तला-भुना खाना जैसे पूड़ी, पराठा या समोसा – सब सैचुरेटेड फैट से भरपूर होते हैं, जो पेट में सूजन और भारीपन ला सकते हैं। कई महिलाओं को चीज़, मक्खन या क्रीमी मिल्कशेक्स जैसी चीज़ें गैस और ऐंठन देती हैं, जिससे यूटेरस की कॉन्ट्रैक्शन और भी ज्यादा दर्दनाक हो सकती है। इसलिए पीरियड्स के दौरान ब्रेकफास्ट सोच-समझकर करना बहुत ज़रूरी है।