Hair Problems: स्कैल्प से निकल रही है पपड़ी या हो रहे हैं दानें, ऐसे करें इन्हें ठीक, Watch Video

Hair Problems in Summers: गर्मियों के मौसम में अक्सर ही स्कैल्प में पसीना आ जाता है जिससे हमारे बाल गीले हो जाते हैं और ऐसे में फंगस होना, डैंड्रफ होना, छोटे-छोटे दाने होना यह आम बात होती है।

WrittenBy

Published by: Mini Dewan | Published : June 3, 2022 11:53 AM IST

Scalp Problems: गर्मियों में बालों और स्कैल्प से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। इस मौसम में अक्सर स्कैल्प में पसीना आ जाता है जिससे हमारे बाल गीले हो जाते है और ऐसे में फंगस होना, डैंड्रफ होना, छोटे-छोटे दाने होना यह आम बात होती हैं। इसी के चलते हमारे स्कैल्प से पपड़ी निकलने लगती है। इस समस्याएं कि वजह से स्कैल्प में हर वक्त खुजली होने लगती है और ये ही स्कैल्प इशूज आपके हेयर फॉल का कारण बन जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यह वीडियो आपके लिए है इस वीडियो में हम आपको ऐसे उपाय बताएंगे जिनकी मदद से आप इस दिक्कत को दूर कर सकते हैं।

How to get rid from Scalp Problems:

इस दिक्कत से निजात पाने के लिए सबसे पहले अपने हेयर प्रोडक्ट्स को ध्यान से चुनें। अगर आपका स्कैल्प फ्लेकी, ड्राई और सेंसिटिव है या खुजली काफी बढ़ गई है तो आप स्कैल्प पर नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। खान-पान का खास ध्यान रखें, अपने खानें में विटामिन-बी और जिंक से भरी चीजों को शामिल करें। इसके साथ ही दिन में सात से आठ गिलास पानी पिएं और तला हुए खाने से परेहज करें।

Related Videos