By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
वैक्सिंग करवाना आज के समय में हर लड़की और औरत की जरूरत बन गई है। वैक्सिंग करवाने से आपके शरीर से सिर्फ अनचाहे बाल ही नहीं हटते बल्कि इसकी मदद से आपके स्किन पर जमा टैनिंग, धूल, मिटी और गंदगी भी साफ होती है। इसके साथ ही वैक्सिंग से स्किन सॉफ्ट भी बनती है। दरअसल वैक्सिंग कितने समय बाद करवानी चाहिए ये बात आपके बालों की ग्रोथ पर निर्भर करती है। कुछ लड़कियों या महिलाओं में बालों की ग्रोथ ज्यादा होती है जिसकी वजह से उनको 1 महीने में ही इसकी जरूरत पड़ जाती है तो वहीं कुछ में हेयर ग्रोथ कम होती है जिसके चलते वो हाथ, पैर और अंडरआर्म वैक्स 2 से 3 महीने के अंदर करवाती हैं।
बात अगर बिकिनी वैक्स की करें तो यह अलग अलग तरीकों की होती है। आपको कौनसी प्रकार की बिकिनी वैक्स करवानी है यह बात आपकी स्किन पर निर्भर करती है। वहीं बिकिनी वैक्स के बारे में बात करने से अक्सर ही लड़किया या औरते शर्माती है। लेकिन बिकिनी वैक्स (Bikini Wax Tips) से जुड़ी ऐसी बातें हैं जो महिलाओं के लिए जान लेना बहुत जरूरी है। अगर आप भी पहेली बार बिकिनी वैक्स करवाने जा रही है या आपको भी इसे जुड़ी जानकारी चाहिए तो ये वीडियो आपके काम की है।