By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Tinnitus Symptoms : कुछ लोगों को अक्सर सोते-जागते, बैठे-बैठे काम करते वक्त कान में घंटी बजने जैसा सुनाई देने लगता है। कभी-कभार तो इसकी इंटेंसिटी इतनी तेज होती है कि लोगों के सिर में दर्द उठने लगता है। आमतौर पर इस स्थिति को टिनाइटस (Tinnitus in hindi) कहा जाता है, जिसका पता शायद ही ज्यादा लोगों को होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं इस दिक्कत के पीछे की असली वजह क्या है और किन लोगों को ये परेशानी होती है। इस वीडियो में आपको बताएंगे टिनाइटस ( What is Tinnitus ) से जुड़ी अहम बातें, जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है।
अगर आपको भी बहुत वक्त से कान में घंटी या फिर सिटी जैसा सुनाई देता है तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। लंबे वक्त तक ये परेशानी आपके मानसिक स्वास्थ्य को बिगाड़ने का काम कर सकती है।