Tinnitus: अगर आपके कान में कोई आवाज़ सुनाई दे रही है तो ये इस बीमारी का संकेत है, Watch Video

कानों में बजने वाली आवाज आपके स्वास्थ्य के बारे में क्या संकेत देती है।

WrittenBy

Published by: Nikhil Khattar | Published : December 7, 2022 6:49 PM IST

Tinnitus: अकसर आपके कानों में कोई आवाज़ अति होगी। कुछ लोगों के कान में घंटी की आवाज़ आती है। दरअसल यह एक मेडिकल कंडीशन की वजह से आती है। ऐसी कुछ आवाज़ 50 वर्ष या उससे ज़्यादा आयु के लोगों को आती है, लेकिन आज कल यह आवाज़ बच्चों और युवाओं को भी सुनाई दे रही है। दरअसल एक रिसर्च में ये सामने आया है की (Tinnitus) टिनिटस जैसी आवाज़ अक्सर लोगों को तब सुनाई देती हैं जब बिलकुल शान्ति हो। यह आवाज़ कान से अंदर से आती है।

इसे दो भाग में बाटा जाता है।

ऑब्जेक्टिव- इसमें व्यक्ति को आवाज़ आती है
सब्जेक्टिव- इसमें व्यक्ति और डॉक्टर दोनों को आवाज़ आती हैं

कभी-कभी जब हम कोई तेज़ आवाज़ सुनते हैं या लाउड गाने सुनते हैं, लेकिन उसे बंद करने के बाद हमारे कान में एक आवाज़ गूंजती है जिसका कारण है इन्फेक्शन या कान में जमी वैक्स।
टिनिटस साउंड का मतलब है की आपके ऑडिटरी सिस्टम में कुछ समस्या है। इससे व्यक्ति को कुछ समस्याएं भी आ सकती हैं लेकिन इसे ठीक करने के लिए हैडबैंड्स, मास्कर्स, साउंड पिल्लोव्स और डिफरेंट हबिटुअशन डिवाइस का इस्तेमाल करें।
-अपना कान जल्दी डॉक्टर को दिखाएं
-आप गर्दन की एक्सरसाइजेज, ब्रीथिंग एक्सरसाइजेज, फेसिअल एक्सरसाइजेज, न्यूरोप्लास्टिसिटी एक्सरसाइजेज और जबड़े की एक्सरसाइजेज।
-मांसपेशियों को रिलैक्स रखें
-बिहेवियरल थेरेपी करवाएं
- मैग्नेटिक स्टिमुलेशन
- पर्याप्त नींद लें
- अपना मनपसंद म्यूजिक सुनें

ऐसा करने से आप इस आवाज से छुटकारा पा सकते हैं।