By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Thyroid: बिगड़ी हुई और थकान भरी जीवनशैली के चलते लोग अपने खान-पान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं जिसकी वजह से वो कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं वहीं थाइराइड आज के समय में होने वाली सबसे आम बीमारी से एक है। ऐसे में इस वीडियो में हम आपको बताएंगे की थाइराइड को कंट्रोल करने के लिए अपको कौन-सी चीजों से दूरी कर लेनी चाहिए।
ग्लूटेन फूड:
हाइपोथायरायडिज्म के मरीजों को ग्लूटेन का सेवन कम करना चाहिए। ग्लूटेन एक तरह का प्रोटीन है जो गेहूं, राई, जौ,जैसे अनाजों से बने प्रोसेस्ड फूड्स में पाया जाता है।
सब्जियां:
कच्ची या अधपकी हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे ब्रोकली,फूलगोभी और पालक में एंटी-थायराइड और गोइट्रोजेनिक गुण पाए जाते हैं। जो थायराइड में हानिकारक होते हैं।
मीठा:
अगर आपको थाइराइड की समस्या हैं तो आप मीठे का सेवन करना तुरंत बंद कर दें। थायराइड की समस्या होने पर चीनी का सेवन ज्यादा नहीं करें क्योंकि चीनी आपकी पाचन प्रक्रिया को प्रभावित करके आपका वजन बढ़ाएगी और थायराइड ग्रंथि के स्तर को अनियंत्रित कर देगी।
कैफीन:
थायराइड की समस्या होने पर कैफीन वाली चीजें खानी और पीनी नहीं चाहिए। ये आपके थायराइड ग्लैंड को बढ़ाकर दवा के असर को भी कम करते हैं।
प्रोसेस्ड फूड्स:
प्रोसेस्ड या जंक फूड्स में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। सोडियम हाइपोथायरायडिज्म और थायराइड की कमी दोनों मरीजों की सेहत पर बुरा असर डालता है।
(Written By: Aakriti Sharma)