hamburger icon
A
Read in English

सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही है पानी की ये बोतल, देखें ये वीडियो

Plastic Water Bottle Side Effects: हममें से ज्यादातर लोग मिनरल वाटर को सेहत के लिए सुरक्षित मानते हैं, लेकिन क्या प्लास्टिक की बोतल में पैक ये पानी सच में सेफ है? हाल ही में इसे 'हाई रिस्क फूड कैटेगरी' में रखा गया है, जानिए इसके पीछे की वजह।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 4, 2024 1:37 PM IST

Plastic Water Bottle Health Hazards: प्यास लगती है तो बस एक काम करते हैं - पास की दुकान से सीलबंद बोतल उठाते हैं और पी जाते हैं, सोचते हैं कि ये तो मिनरल वाटर है, सबसे साफ, सबसे सेफ! लेकिन क्या ये पानी वाकई हमारी सेहत के लिए सेफ है? शायद नहीं! हाल ही में FSSAIने इसे 'हाई रिस्क फूड कैटेगरी' में डाल दिया है। तो अब सवाल ये है कि ये बोतलबंद पानी हमारी सेहत के लिए कितना सही और कितना खतरनाक है?

हम में से ज्यादातर लोग बाहर जाते वक्त अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए मिनरल वाटर लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, प्लास्टिक की बोतलों में पैक ये पानी आपके लिए जहर बन सकता है? प्लास्टिक की बोतलों में मौजूद केमिकल, जैसे BPA और पैथेलेट्स, पानी में घुल सकते हैं। बोतलों में मिलने वाले पानी में माइक्रोप्लास्टिक के कण पाए गए हैं। ये छोटे-छोटे कण हमारे पेट, आंतों और दिल पर बुरा असर डाल सकते हैं।

Related News