आपकी किचन में रखी ये चीज किडनी को पहुंचा रही है नुकसान!

आप बर्तन धोने के लिए जिस स्पंज का इस्तेमाल करते हैं दरअसल उसमे खतरनाक बैक्टीरिया पनपते हैं जो बर्तन के लिए जरिए आपके शरीर में जाते हैं और आपकी किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : September 22, 2024 5:11 PM IST

Sponge Side Effects: हम सभी किचन में बर्तन साफ करने के लिए स्पंज का इस्तेमाल करते हैं। ये देखने में छोटा सा स्पंज हो सकता है, लेकिन क्या आपको पता है कि अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए, तो ये आपकी किडनी के लिए बड़ा खतरा है स्पंज? National library of medicine भी इस बात का दावा करती है की आपके किचन में इस्तेमाल होने वाले स्पंज से खतरनाक बैक्टीरिया निकलते हैं
दरअसल स्पंज नमी और गंदगी को आसानी से सोख लेता है, जिससे यह बैक्टीरिया और फंगस के पनपने की सबसे पसंदीदा जगह बन जाता है। यही बैक्टीरिया अगर हमारे बर्तनों के जरिए हमारे शरीर में चला जाए, तो यह कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, जिनमें से एक है किडनी इंफेक्शन।