By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : March 12, 2025 6:13 PM IST
Medically Verified By: Dr. Vanita Arora
Heart Disease Risks in Women's: महिलाओं में स्ट्रेस (Stress) और एंजाइटी (Anxiety) का बढ़ना न केवल उनकी मानसिक सेहत बल्कि शारीरिक सेहत पर भी बुरा असर डालता है। खासतौर पर यह समस्या उनके हार्ट हेल्थ के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। स्ट्रेस के कारण शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट में इजाफा होता है। लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने से हार्ट डिजीज, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
इस बारे में कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर वनिता अरोरा का कहना है कि महिलाएं अक्सर घर, परिवार और काम के बीच बैलेंस बनाने के चक्कर में खुद को नजरअंदाज कर देती हैं, जिसका सीधा असर उनके दिल की सेहत पर पड़ता है। लगातार चिंता या स्ट्रेस करने से ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है, जिससे हार्ट पर प्रेशर बढ़ने लगता है और हार्ट डिजीज का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है।